जयसिंहनगर: चरका नाला अमझोर के पास मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरका नाला अमझोर के पास में विगत दिनों हुए मोटरसाइकिल और सायकल में भिंड़त हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के मामले पर पुलिस ने मर्ग पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार की शाम 4 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि थाना जयसिंहनगर में मर्ग क्र.28/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच में पाया गया।