कटनी नगर: अंधविश्वास ने फिर ली जान: सर्पदंश के बाद अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन, युवक की मौत
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जागरूकता की कमी के कारण एक और हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। जहरीले सांप के काटने के बाद समय पर इलाज न मिलने और परिजनों द्वारा झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती वक्त गंवा देने के कारण एक 40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।