बांका: तेलडीहा दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा कल, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
Banka, Banka | Jun 26, 2026 बिहार के प्रसिद्ध शक्ति सिद्ध पीठ तेलडीहा दुर्गा मंदिर में शनिवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।शुक्रवार की शाम 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी दूसरी बार हरिवंशपुर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में मां भगवती के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।