छतरपुर: मदनपुर में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई
पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर पंचायत के मदनपुर गांव स्थित मिडिल स्कूल के समीप आयोजित शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति भजन कीर्तन, बैंड-बाजों और सुसज्जित रथों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर से निकलकर मंदेया नदी तट पहुंचा। वहां विद्वान आ