कटनी नगर: बाइक की चेन में साड़ी फंसी, गिरने से 6 माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल रेफर
कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सोमवार शाम एक विचलित करने वाली घटना सामने आई। मोटरसाइकिल की चेन में साड़ी का पल्लू फंसने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे 6 माह की गर्भवती महिला सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में महिला के पेट और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया