उचकागांव: शादी के सीजन में कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत, शहनाई की गूंज के बीच हलवाई और मालिकों की बढ़ी चिंता
शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक तो लौट आई है, लेकिन खुशियों के इस माहौल में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने बेटी की विदाई और शहनाई बजने वाले घरों की चिंता बढ़ा दी है। हलवाइयों के चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है, जिससे कन्या पक्ष के परिजनों के माथे पर बल पड़ गए हैं।शादियों के इस मुहूर्त में कमर्शियल सिलेंडरों की भारी मांग है।