बरेली: एक हत्या के बाद विधवा ने SSP बरेली से की गुहार, आरोपी ने दी और मर्डर की धमकी- जेल जाने से पहले और खून करेंगे
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जाम में हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक लक्ष्मन स्वरूप की पत्नी आशा देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या के मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। शिकायत के अनुसार छज्जा निकालने के विवाद में शुरू हुए झगड़े के बाद