Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
lalu_rjd
No video available
18
#महाजंगलराज का नंगा नाच बीजेपी
Banka, Banka
| Jun 18, 2021
#महाजंगलराज
MORE NEWS
अमरपुर के खेमीचक में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप...
Banka, Banka | Jul 18, 2026
मुख्य रूप से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाने वाले चंपा वृक्ष का बिहार से गहरा प्राकृतिक जुड़ाव है। बिहार के प्रसिद्ध जिले 'चंपारण' का नाम भी इस क्षेत्र में चंपा वृक्षों की अधिकता होने के कारण ही पड़ा। आकर्षक होने के साथ-साथ यह वृक्ष हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद उपयोगी है। #medicinalplant #GreenBihar #HealthyLiving #plants
Banka, Bihar | Jul 18, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका के निदेशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम, बांका अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) द्वारा कटोरिया प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोरसार भेलवा के कलोथर महादलित टोला सामुदायिक भवन में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा एवं 'बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ' योजनांतर्गत विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को , बाल विवाह लैंगिक हिंसा ,घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न ,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव तथा छात्र एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा के संबंध में जागरूक किया गया। उपस्थित छात्र-छात्रा तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा शिक्षा से जुड़कर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ शेखर कुमार दास के द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन शक्ति योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 181 तथा बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार के समस्या होने पर 1098 का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ श्रीकांत कुमार के द्वारा यह भी बताया गया कि समाज में महिलाओं एवं किशोरियों की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम मे बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न आदि विषयों पर विस्तृत रूप से बात किया गया साथ बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। इस जागरूकता कार्यक्रम में विकास मित्र लीलावती कुमारी तथा अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Banka, Bihar | Jul 17, 2026
आज मुख्य सचिव एवं बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2026 से संबंधित बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी, बांका सहित जिले के संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य सचिव द्वारा निदेश दिया गया कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय जिला पुलिस बल के द्वारा चेकिंग प्वाईंट पर अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, फोटो का मिलान करने के उपरांत, FRISKING (तलाशी) जॉच अच्छे ढंग से करने तथा Biometric Staff का सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा अधिकृत कर्मी का पहचान पत्र फोटो सहित की जाँच करना सुनिश्चित करें। Biometric Staff सेंटर के मेनगेट पास खड़ा रहेंगे तथा Entry point पर अभ्यर्थियों का Biometric से जाँच करेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाईल, ब्लूटूथ, सीट पेपर, पेन ड्राईव या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रोनिक गैजेट अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रकार का इलेक्ट्रोनिक गैजेट, मोबाईल, ब्लूटूथ, सीट पेपर, पेन ड्राईव आदि परीक्षा केन्द्र के अंदर ले जाता है और जॉच के क्रम में पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया। 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी की अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दिया जाय। इसका सख्ती से अनुपालन करने का निदेश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jul 17, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में भू-अर्जन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-333ए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-133ई की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने एनएच-133ई के पैकेज-1 एवं पैकेज-2 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने भू-अर्जन से संबंधित मामलों में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य लंबित योजनाओं में भी अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, बांका, भू-अर्जन पदाधिकारी, बांका सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Jul 17, 2026