अकबरपुर: गजनेर थाना पुलिस ने भटकते हुए मिले नाबालिग बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया
थाना गजनेर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना क्षेत्र के गजनेर-रायपुर रोड पर निनायां मोड़ पर भटकते हुए मिले नाबालिग बच्चे उम्र करीब 7 वर्ष को थाना गजनेर पुलिस द्वारा परिजनों की जानकारी हेतु विभिन्न थानों से व सोशल मीडिया ग्रुप्स की सहायता से परिजनों से सम्पर्क कर थाना गजनेर बुलाकर उक्त बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपर्द किया गया।