हुज़ूर: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के CM ने दिए निर्देश
Huzur, Bhopal | Jun 25, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष में सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए|