घाघरा: शहीद देवनारायण भगत प्रतिमा स्थल के पास सौंदर्यीकरण के लिए खोदे गड्ढे, सड़क दुर्घटना का खतरा
Ghaghra, Gumla | May 12, 2026 घाघरा चांदनी चौक शहीद स्मारक देवनारायण भगत के प्रतिमा स्थल के समीप सौंदरीकरण को लेकर विभाग के द्वारा खोदे गए गड्ढा दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। बता दे कि लगभग 1 सप्ताह पूर्व सड़क को तीन कोने आकार में खुदाई कर दी गई और ऐसे ही सौंदर्यीकरण के समान पत्थर भी सड़क पर छोड़ दिया गया है जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है ।