जबलपुर: बारात में पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी: पिस्टल दिखाकर बारातियों को पीटा, महिलाओं से गाली-गलौज, युवा कांग्रेस ने SP को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर में शादी समारोह के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। युवा कांग्रेस जबलपुर ने आज बुधवार को 5 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर क्राइम ब्रांच में पदस्थ पुलिसकर्मी आनंद तिवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सिपाही ने पद का दुरुपयोग कर पिस्टल दिखाकर बारातियों को धमकाया, लाठी से मारा और महिलाओं-बुजुर्गों से अभद्रत