राजगीर: राजगीर बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, सिटी मैनेजर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई
Rajgir, Nalanda | Jul 12, 2025 राजगीर नगर परिषद द्वारा शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार की दोपहर 2:30 बजे के करीब राजगीर बाजार में बड़ी कार्रवाई की गई। सिटी मैनेजर सुजीत कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने बाजार क्षेत्र में फैले अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। इस अभियान के तहत मुख्य सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण, ठेला, खोमचा और दुकानों के आगे फैलाए गए सामान को हटाया