राजगीर: सरस्वती विद्या मंदिर हसनपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
Rajgir, Nalanda | Jul 10, 2025 पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर में गुरुवार की सुबह 10:30 बजे के करीब वेदव्यास जयंती के अवसर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपप्रधानाचार्य श्री रामजी प्रसाद सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।भैया-बहनों ने गुरु की महत्ता पर विचार प्रस्तुत किए।