रामपुर: बुधवार को एकता विहार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Aug 20, 2025 बुधवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार एकता विहार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, रामपुर ने नगर पालिका द्वारा लगाए गए हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के विरोध में आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन गुरुवार से शुरू होगा।