शिवपुरी नगर: रावतपुरा स्कूल से बडोनियापुरा मार्ग खुलवाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के ग्राम पंचायत चकारामपुर के बडोनियापुरा के ग्रामीणों ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्राचीन (पुश्तैनी) रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि रावतपुरा स्कूल से बडोनियापुरा तक जाने वाला वर्षों पुराना आम रास्ता कुछ लोगों द्वारा पत्थर डालकर बंद कर दिया गया है।