हाथरस: अलीगढ़ रोड मंडी समिति में 6 महीनों से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति में करीब 6 महीने से हाईमास्ट लाइट खराब पड़ी हुई है, शिकायतों के बाद भी हाईमास्ट लाइट को मंडी प्रशासन द्वारा ठीक नहीं कराया गया है, हाईमास्ट लाइट खराब होने से आढ़तियों व अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी समिति में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि करीब 6 महीने से लाइट खराब है।