हाथरस: गांव अखईपुर में मंदिर बनाने को लेकर दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, थाने में की गई शिकायत, पुलिस ने कराया मेडिकल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव अखईपुर में मंदिर बनाने को लेकर दबंगो ने एक युवक को जमकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया! इस मारपीट में युवक के शरीर में अंदुरुनी चोटे आई है !आज सोमवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग घायल युवक की थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और मामले की जांच में जुट गई है!