हाथरस: सादाबाद गेट स्थित मोहल्ले में महिला ने अनजाने में तेजाब का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित एक मोहल्ले में अंधेरे में रखी तेजाब की बोतल से अनजाने में महिला ने सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई शरीर में तेजाब फैलने से महिला बेहोश हो गई और परिजन आज सोमवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग जिला अस्पताल लेकर आए डाक्टरों ने तत्काल प्रथम उपचार महिला को दिया और उसका उपचार करने में जुट गए हैं!