कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मधेपुरा स्थित कला भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम अरुण कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने किया।