रामनगर: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोधेश्वर महादेवा में तैयारियां जोरों पर, जिलाधिकारी कर रहे निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई सोमवार को लोधेश्वर महादेवा आ रहे हैं। यहां पर दरियाबाद विधानसभा और रामनगर विधानसभा के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रविवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह रामनगर के पूर्व विधायक शरद अवस्थी तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे। तालाब के पास साफ सफाई जोरो पर चल रही है हेलीपैड पर काम तेजी से चल रहा है।