धनौरा: अवैध तमंचे के साथ युवक का फोटो हुआ वायरल, गजरौला पुलिस जांच में जुटी
सोशल मीडिया पर दबदबा बनाने की होड़ एक युवक के लिए मुसीबत बन गई। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शीशोंबाली का एक युवक अवैध असलहे के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बैठा, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, युवक ने हाथ में तमंचा लेकर तस्वीर खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया।