घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में शिक्षकों की तीन दिवसीय टीएनए परीक्षा संपन्न, शिक्षा विभाग की बीपीओ ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Nov 20, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिक्षकों की तीन दिवसीय टीएनए (टीचर नीड असेसमेंट) परीक्षा सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की विषयगत दक्षता, शिक्षण विधियों की समझ और प्रशिक्षण आवश्यकताओं का आकलन करना था।