जुरहरा थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए साइबर अपराध के पृथक पृथक प्रकरणों में वांछित चल रहे दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से एक-एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रेस नोट मंगलवार रात 8 बजे किया जारी।