कासगंज: सोरों में स्वामी अमृतानंद को दी गई श्रद्धांजलि, स्वामी गोविंदानंद का हुआ पट्टाभिषेक
सोरों शूकरक्षेत्र के कछला गेट स्थित श्री स्वामी अमृतानंद सोहम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी अमृतानंद जी महाराज की याद में षोडशी भंडारा एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वामी गोविंदानंद जी महाराज का विधिवत पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज मुख्य अतिथि रहे।