मैहर: शशि मिश्रा बनीं भाजपा महिला मोर्चा मैहर की जिलाध्यक्ष
मैहर। भाजपा ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए शशि मिश्रा को मैहर जिले की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विभा पटेल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उनके नाम की घोषणा की गई।सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए मिली इस जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।