मेहनगर: केशवपुर में छत पर सो रहे पीड़ित परिवार के 3 लोगों को पट्टीदार पक्ष के लोगों ने मारपीट कर किया जख्मी, जिला अस्पताल भर्ती
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के केशवपुर में रात में घर की छत पर सो रहे परिवार के लोगों पर पट्टीदार पक्ष के लोगों ने बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया और मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल खुशबू ने बताया कि उसके विपक्षी पट्टीदार भोला समेत अन्य लोगों ने उसके साथ ही उसके पिता व मामा को मारपीट कर घायल किया।