बस्ती: 48 घंटे के बाद खलवा गांव के पास सरयू नदी में नहाते समय डूबे सेना के जवान का शव मिला
Basti, Basti | Mar 16, 2025 आज रविवार की दुपहर 1:30 बजे लगभग दुबौलिया थाना क्षेत्र के चांदपुर बंधे पर होली के दिन नहाते समय डूबे सेना के जवान अनूप सिंह का शव 48 घंटे बाद सरयू नदी में खलवा गांव के पास बरामद हुआ। अनूप सिंह उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 22वीं बटालियन में तैनात थे और होली की छुट्टी में अपने गांव आए हुए थे।