बस्ती: कंपनी बाग के पास प्रांतीय रक्षक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई, समस्याओं को लेकर की गई चर्चा
Basti, Basti | Mar 16, 2025 आज रविवार की दोपहर 1:00 बजे लगभग कंपनी बाग के पास प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जवानों ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की। पीआरडी जवान अशोक कुमार ने बताया कि उनका विभाग 1935 से सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा है। वे हर मौसम में पुलिस के साथ अनुशासित होकर ड्यूटी निभाते हैं।