बस्ती: भाजपा छोड़कर सुभासपा में शामिल हुए चतुर्भुजी पांडेय, सुभासपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, शास्त्री चौक पर हुआ स्वागत
Basti, Basti | Mar 16, 2025 बस्ती में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने चतुर्भुजी पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके पहली बार बस्ती आने पर शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पांडेय ने बताया कि वे पिछले 18 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सुभासपा जॉइन किया है।