खुरई: टैगोर वार्ड में बाबा ने मां-बेटी पर जादू टोना कर ₹30 हजार के जेवर लूटे, दहशत में दोनों ने थाने में की शिकायत
Khurai, Sagar | Jun 2, 2025 सोमवार सुबह लगभग 9 बजे टैगोर वार्ड में मां बेटी पर जादू टोना कर एक बाबा 30 हजार के जेवर लूट ले गया, महिला ने बताया कि सुबह 9 बजे उसकी बेटी पानी बार रही थी एक बाबा आया और जादू कर उससे जो मंगाया वो देती है इसके बाद वह आंगन में आया और उस पर भी टोना कर बेसुध कर दिया बाबा उसके दो मंगल सूत्र व एक जोड़ी पायल के गया, शहरी थाने में शिकायत की है। पुलिस तलाश में जुटी।