शिवसागर: शिवसागर थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर थानाध्यक्ष रितेश कुमार की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
शिवसागर थाना परिसर मे ईद पर्व को लेकर आज मंगलवार को शाम के 5 बजे के करीब थानाध्यक्ष रितेश कुमार के अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक हुई है। जहाँ शांति समिति के बैठक को लेकर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया की खुले मास के बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर अपील किया है।