सूरजपुर: झूमरपारा-करंजी मार्ग निर्माण को वर्षों के संघर्ष के बाद मिली ₹5.31 करोड़ की मंजूरी
सूरजपुर जिले के झूमरपारा से करंजी रेलवे साइडिंग तक वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। एसीसीएल भटगांव ने अपने सीएसआर मद से लगभग 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ 31 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय एसीसीएल बोर्ड की 364वीं बैठक में लिया गया।