हुज़ूर: जेके रोड स्थित फिनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बीएस एचपी गैस एजेंसियों की प्रारंभिक जांच पूरी
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2026 भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बीएस एचपी गैस एजेंसियों की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है। यहां पर बड़े स्तर पर गैस सिलेंडर की हेराफेरी सामने आई है। मामले में खाद्य विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर ली है, जो मंगलवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को सौंपी जाएगी।