गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ट्रक से भिड़ी, कई यात्रियों को आई मामूली चोटें
गोविंदगढ़ से शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई राजस्थान रोडवेज की बस का राजस्थान-हरियाणा सीमा पर फिरोजपुर के समीप सड़क हादसा हो गया। बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के समय बस में गोविंदगढ़ क्षेत्र के कई यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।