कनाट प्लेस: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने दिल्ली में शुरू की संविधान रक्षक अभियान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने दिल्ली में संविधान रक्षक अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान की रक्षा करना और पूरे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना है . अभियान का उद्घाटन कांग्रेस कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने किया. यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा.