बेगूसराय: FCI थाना पुलिस ने 06 लीटर देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
एफसीआई थाना की पुलिस में 06 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर fci थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.