अररिया: अररिया पुलिस ने पलासी और रानीगंज थाना क्षेत्र से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Apr 14, 2026 अररिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज और पलासी थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले जीरो के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से कई लैपटॉप फिंगरप्रिंट मशीन और कई अन्य सामान भी बरामद किया है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी है.