रामपुर: पलक हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 10, 2025 पलक हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है घटना शुक्रवार की सुबह 9:00 की बताई जा रही है पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर डंपर चालक से पूछताछ करना शुरू कर दी है पुलिस जांच में जुटी है।