इटावा: मॉर्डन तहसील के सामने बाइक सवार महिला की कंटेनर की चपेट में आकर मौत का वीडियो सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
Etawah, Etawah | Mar 25, 2026 आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जसवंतनगर मॉर्डन तहसील के पास मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज बुधवार 2 बजे सामने आया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर के बाद बाइक सवार महिला सड़क पर गिरती है और कंटेनर के नीचे आकर उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।