सैदपुर: सैदपुर के 'रामकरन का छेना' को मिला ओडीओसी मंच, नगर का बढ़ा मान, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सजा स्टॉल
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद यानि ओडीओपी को विस्तार देने के क्रम में सैदपुर नगर की प्रसिद्ध मिठाई 'रामकरन का छेना' को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के मुहम्मदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में विशेष स्थान मिलने से नगर सहित समूचे क्षेत्र में जबरदस्त हर्षोल्लास का वातावरण देखा जा रहा है।