ललितपुर: शहर के तुवन चौराहे के पास बाइक सवार दो दोस्तों के साथ अज्ञात बदमाशों ने की ₹500000 की टप्पेबाजी, घटना CCTV में कैद
ललितपुर शहर की दुकान चौराहे के पास बैंक से लगभग 5 लाख रुपए निकाल कर आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों के साथ अज्ञात बदमाशों ने टप्पे बाजी करते हुए बाइक की डिग्गी में रखे हुए ₹500000 की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने सदर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देते हुए जांच कार्यवाही की मांग की है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।