धोरैया: पुनसिया-धौरेया मार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर, भागने में बाइक सवार ट्रक से भिड़ा, दो घायल
Dhuraiya, Banka | Apr 25, 2026 पुनसिया-धौरेया मुख्य मार्ग के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें से एक को भागलपुर के मायागंज अस्पताल और दूसरे को सिलीगुड़ी रेफर किया गया है ।