ललितपुर: सुपर मार्केट स्थित पत्रकार भवन में ग्रापए के जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक
ललितपुर शहर स्थित सुपर मार्केट के पत्रकार भवन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे की अध्यक्षता में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियो एवं सदस्यो के साथ एक आवश्यक बैठक संपन्न की गई। इस दौरान सुदामा प्रसाद दुबे ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सभी लोग संपूर्ण जिम्मेवारी के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करें।