ललितपुर: बुंविसे ने विश्वकर्मा जयंती को दृष्टिगत रखते हुए कंपनी बाग में बैठक कर तुवन मंदिर में लगे मेले को हटाए जाने की उठाई मांग
बुंदेलखंड विकास सेना ने विश्वकर्मा जयंती को लेकर बैठक कर, तुवन मंदिर परिसर में लगे मेले को हटाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि उक्त मेले की वजह से तुवन मंदिर परिसर से शुरू होने वाले विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम के आयोजन में, दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मामले को लेकर जिलाधिकारी से संज्ञान में लेते हुए मेले को हटवाए जाने की मांग की।