ललितपुर: सदर कोतवाली पर दर्ज हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने दी जानकारी
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला ने SP को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि एक महिला सहित कुछ लोगों द्वारा उनकी 14 वर्षीय बेटी को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त मामले को लेकर CO सदर अभय नारायण राय ने बताया कि कोतवाली पर मुकदमा पंजीकरण करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।