ललितपुर: गौना निवासी पीड़ित द्वारा नामजद लोगों पर सोते समय आग के हवाले कर देने के आरोप के मामले में ASP अनिल कुमार ने दी जानकारी
थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौना निवासी एक पीड़ित ने बताया था कि कुछ गांव के नामजद दबंगों ने उसके घर में घुसकर उसके ऊपर तेल डालकर सोते समय आग लगा दी थी। उक्त मामले में उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मामले को लेकर ASP अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने पर मामला पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।