अकबरपुर: पुलिस उपाधीक्षक के जनपद झांसी स्थानांतरण पर माती पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह
माती पुलिस लाइन में पुलिस उपाधीक्षक प्रिया सिंह के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में प्रिया सिंह का स्थानांतरण जनपद कानपुर देहात से जनपद झांसी में हुआ है।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा समारोह के दौरान प्रिया सिंह के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।