सगड़ी: बिलरियागंज क्षेत्र के मोलनापुर नहर के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Sagri, Azamgarh | Jun 17, 2026 आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर नहर के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दी हैं। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत हो रही है । महिला का रंग सांवला, कद मध्यम है ।