उज्जैन शहर: पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम और राष्ट्रगान का किया आयोजन
पुलिस अधीक्षक उज्जैन की उपस्थिति में बुधवार पुलिस कंट्रोल रूम पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और जन गण मन का गायन किया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के भीतर कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन के मूल्यों को और और अधिक गहरा करना है।